White Discharge in Hindi: वाइट डिस्चार्ज के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय

White Discharge in Hindi: वाइट डिस्चार्ज के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय

Sat Mar 14 2026#White Discharge in Hindi#White Discharge#Vaginal Discharge#White Discharge Treatment#delhi ivf

कई महिलाओं को वाइट डिस्चार्ज जिसे सफेद स्राव भी कहा जाता है, उसकी शिकायत रहती है क्योंकि उससे जुड़ा चिपचिपापन उन्हें असुविधाजनक लगता है। मगर क्या आप जानते है कि यही वाइट डिस्चार्ज हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है? इसके कई प्रकार व लक्षण होते है जिसमें चिपचिपापन भी एक लक्षण होता है, मगर इसे कब नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और कब इसे महिला के लिए जीवन में एक अहम प्रक्रिया समझनी चाहिए, हम आज इस आर्टिकल में जानेंगे।

वाइट डिस्चार्ज क्या होता है?

वाइट डिस्चार्ज यौनी से निकलने वाला सफेद पानी या लिकोरिया (leucorrhoea) होता है जो कोशिकाओं, बलगम और बैक्टीरिया से बना होता है। यह गर्भाशय, गर्भाशय ग्रीवा (cervix) और योनि से बनता है।


वाइट डिस्चार्ज होने के कारण (White Discharge Reason)

वाइट डिस्चार्ज होने के मुख्य कारण है:

  • होर्मोनल परिवर्तन (hormonal changes): होर्मोनस का उतार-चढ़ाव जो कि आमतौर पर ओव्यूलेशन, गर्भावस्था या मेनोपॉज के दौरान अधिक होता है, उससे वाइट डिस्चार्ज या स्राव होना एक आम बात है।
  • योनि की सफाई: वाइट डिस्चार्ज का मुख्य उद्देश्य है योनी को साफ रखना और संक्रमण से बचाव करना।
  • प्रजनन में सहायता: वाइट डिस्चार्ज संभोग के दौरान भी होता है और यह शुक्राणु (sperm) को अंडाणु (egg) तक पहुँचने में मदद करता है।

असामान्य वाईट डिस्चार्ज होने के कारण

आमतौर पर वाइट डिस्चार्ज हमारे हित में ही होता है क्योकिं वह प्रजनन में सहायक होने, हमारी योनी को साफ व संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए होता है। परंतु कई बार किसी भी कारण से यदि हमारी योनी में संक्रमण हो जाता है, तब वाइट डिस्चार्ज का होना एक ध्यान देने वाला विषय है, जिसमें हमें चिकितस्क की सहायता लेनी पड़ सकती है। असामान्य वाइट डिस्चार्ज होने के मुख्य कारण है:

  • यीस्ट इन्फेक्शन (Candidiasis): कैंडिडिआसिस एक फंगल संक्रमण है जो 'कैंडिडा' नामक यीस्ट (फंगस) से फैलता है जिससे योनी में खुजली, लालिमा, और सूजन की शिकायत रहती है जिसके कारण सफेद और गाढ़ा डिस्चार्ज(Milky white discharge होता है। इसके होने की एक वजह शरीर में संक्रमण होने के दौरान दवाओं का सेवन एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) करने से भी हो सकता है। एंटीबायोटिक्स योनि में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को मार देती हैं जिससे उनका संतुलन बिगड़ सकता है और यीस्ट संक्रमण हो जाता है।
  • यौन संचारित संक्रमण (STIs) : कई बार सफेद पानी STIs जैसे ट्राइकोमोनिएसिस (Trichomoniasis), क्लैमाइडिया (Chlamydia) और गोनोरिया (Gonorrhea) का लक्षण हो सकता है और झागदार और गाढ़ा सफेद स्राव (thick white discharge) निकलता है। इसमें पेशाब करते समय और पेट के निचले हिस्से (पेल्विक) में दर्द भी होता है।

सामान्य वाइट डिस्चार्ज किस समय होता है?

  • अनियमित पीरियड्स (irregular periods): मासिक धर्म में देरी या बदलाव होने पर होर्मोन का संतुलन ऊपर-नीचे हो जाता है जिसके कारण वाइट डिस्चार्ज हो जाता है।
  • एग वाइट डिस्चार्ज (Egg white discharge): जब योनी से कच्चे अंडे की सफेदी जैसा वाइट वैजाइनल डिस्चार्ज (white vaginal discharge) निकलें तो यह ओव्यूलेशन (अंडोत्सर्ग) का एक प्राकृतिक संकेत होता है इसलिए इसे ओव्यूलेशन डिस्चार्ज  (ovulation discharge) भी कहा जाता है।
  • गर्भावस्था के दौरान डिस्चार्ज (early pregnancy discharge): गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में होने वाला योनि स्राव (डिस्चार्ज) सामान्य होता है, जो कि दूधिया सफेद, पतला, साफ और हल्की गंध वाला होता है। यह अधिकतर संक्रमण से बचाने और प्रजनन पथ को साफ रखने के लिए होता है।

सामान्य वैजायनल डिस्चार्ज (Vaginal Discharge) सफेद और गाढ़ा होता है लेकिन अगर इसके साथ बदबू, खुजली या जलन हो, तो येे आमतौर पर संक्रमण के कारण होता है और वाइट डिस्चार्ज के प्रकार व रंग में भी फर्क आता है।

वाइट डिस्चार्ज के प्रकार – Types of White Discharge 

  • पीला डिस्चार्ज: यदि मासिक धर्म से पहले हल्का पीला वैजायनल डिस्चार्ज हो तो यह हार्मोनल बदलाव या ओव्यूलेशन के कारण होता है, लेकिल अगर डिस्चार्ज का रंग गहरा पीला हो तो यह संक्रमण (जैसे बैक्टीरियल वेजिनोसिस, क्लैमाइडिया, गोनोरिया) का संकेत है।
  • हरा डिस्चार्ज: हरा डिस्चार्ज मुख्य रूप से STI जैसे कि ट्राइकोमोनिएसिस (Trichomoniasis), क्लैमाइडिया (Chlamydia) और गोनोरिया (Gonorrhea) होने की दशा को दर्शाता है।
  • भूरा डिस्चार्ज: मासिक धर्म से पहले/बाद, ओव्यूलेशन (ovulation), या गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में होने वाला सामान्य डिस्चार्ज है जो योनि से निकलने वाले पुराने रक्त (old blood) के ऑक्सीकृत होने के कारण भूरा दिखता है। ये संक्रमण या अन्य गंभीर स्थिति (जैसे पॉलीप्स, फाइब्रॉइड्स या पेल्विक) की वजह से भी हो सकता है।

वाइट डिस्चार्ज) का इलाज- Treatment of White Discharge

वाइट डिस्चार्ज (सफेद पानी) का इलाज उसके कारण पर निर्भर करता है। उसका कारण फंगल या बैक्टीरिया संक्रमण के द्वारा भी हो सकता है या STI’s की वजह से भी हो सकता हैं। हालांकि इन सभी संक्रमण में चिकित्सक की सलाह लेना अतयंत आवश्यक है। सामान्य स्थिति में कुछ घरेलु उपाय जैसे कि स्वच्छता बनाए रखना, दही और विटामिन सी युक्त आहार लेना, और तनाव कम करना मददकार हो सकते है, मगर असामान्य डिस्चार्ज के दौरान डॉक्टर आपको एंटीफंगल या एंटीबायोटिक दवाएं या वेजाइनल जेल देते हैं। इसी के साथ धनिया या मौथी को पानी में उबालकर पीने से भी फायदा हो सकता है।

अनुभवी विशेषज्ञ – Dr. Anoop Gupta & Dr. Aastha Gupta

महिलाओं से जुड़ी समस्याओं जैसे वाइट डिस्चार्ज, संक्रमण, हार्मोनल असंतुलन और फर्टिलिटी से संबंधित परेशानियों के लिए अनुभवी डॉक्टर का मार्गदर्शन बेहद जरूरी होता है।

  • Dr. Anoop Gupta एक वरिष्ठ IVF विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 34 years+ का अनुभव है और उन्होंने हजारों दंपतियों को सफलतापूर्वक माता-पिता बनने में मदद की है।
  • Dr. Aastha Gupta एक अनुभवी फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट हैं, जो महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं को गहराई से समझकर व्यक्तिगत उपचार प्रदान करती हैं।

Delhi IVF – भरोसेमंद और उन्नत फर्टिलिटी सेंटर

Delhi IVF & Fertility Research Centre दिल्ली के प्रमुख और विश्वसनीय फर्टिलिटी सेंटर्स में से एक है, जो आधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रदान करता है।

यहाँ उपलब्ध सुविधाएं:

  • उन्नत IVF, IUI और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट
  • आधुनिक लैब और अत्याधुनिक तकनीक
  • हर मरीज के लिए व्यक्तिगत ट्रीटमेंट प्लान
  • अनुभवी डॉक्टरों की टीम

यही कारण है कि Delhi IVF को आज best ivf centre in delhi के रूप में जाना जाता है।

क्यों चुनें Delhi IVF?

  • वर्षों का अनुभव
  • उच्च सफलता दर
  • मरीजों के लिए व्यक्तिगत देखभाल
  • आधुनिक और सुरक्षित उपचार

यहाँ हर मरीज की समस्या को समझकर उसका सही समाधान दिया जाता है, जिससे बेहतर परिणाम मिलते हैं।

Frequently Asked Questions